Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज के आठ अभ्यर्थियों को मिला सफलता का तोहफा, डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

महराजगंज के आठ अभ्यर्थियों को मिला सफलता का तोहफा, डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

महराजगंज: सोमवार का दिन जिले के लिए ऐतिहासिक रहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में चयनित अभ्यर्थियों को पूरे प्रदेश में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 1,112 कनिष्ठ सहायक और 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र दिए। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के आठ चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

जिन्हें यह सफलता मिली उनमें सच्चिदानंद पांडेय, संतोष कुमार मौर्या, आंशिक मोदनवाल, माधव प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश यादव, विनय कुमार, गरिमा सिंह और उपेंद्र गौण शामिल हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि सरकारी नौकरी ईमानदारी और लगन से समाज सेवा का बड़ा अवसर है। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चयनित युवाओं को विभाग की साख को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी। वहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने भी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उनकी नई पारी समाज और जिले के लिए नई दिशा तय करेगी।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी, डीपीएम नीरज सिंह समेत अन्य अधिकारी और चयनित अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!