Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है

संदीप गुप्ता संवाददाता

गाजियाबाद। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशन में थाना लोनी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है।
लोनी थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन किया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान मिश्रित आबादी और संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों का गहन भ्रमण किया गया।
पुलिस का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है। साथ ही क्षेत्र में अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों के दस्तावेज चेक किए और थानों में मौजूद हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी अपडेट की।
पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी तरह की अराजकता न फैले। फ्लैग मार्च और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि गाजियाबाद में अमन-चैन बना रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!