Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

डीएम ऑफिस में शुरू हुआ मुलाकाती पर्ची सिस्टम, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही, जानिए कैसा होगा सिस्टम?

डीएम ऑफिस में शुरू हुआ मुलाकाती पर्ची सिस्टम, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही, जानिए कैसा होगा सिस्टम?

गोरखपुर: फरियादियों की शिकायतों का समाधान अब और आसान बनाने के लिए गोरखपुर डीएम ऑफिस में मुलाकाती पर्ची सिस्टम लागू किया गया है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल फरियादियों की समस्याओं का ट्रैक रखा जा सकेगा बल्कि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

कैसे होगा सिस्टम?

डीएम से मिलने से पहले हर व्यक्ति को मुलाकाती पर्ची बनवानी होगी।

पर्ची पर यूनिक नंबर, नाम-पता और समस्या दर्ज होगी।

बार-बार आने वालों को पुरानी पर्चियां दिखानी होंगी, जिससे पता चलेगा कि शिकायत कब से लंबित है।

पर्ची के जरिए शिकायत को आईजीआरएस पोर्टल पर ट्रैक किया जा सकेगा।

अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

यदि समस्या समाधान योग्य होने के बावजूद लंबित है तो संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब होगा। वहीं, जो मामले डीएम स्तर से हल नहीं हो सकते, उसमें फरियादी को आगे का रास्ता बताया जाएगा।

योजनाओं की जानकारी भी

पर्ची केवल एंट्री पास नहीं होगी बल्कि इसके दूसरे हिस्से पर सरकारी योजनाओं और अभियानों की जानकारी भी दर्ज होगी।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि स्पष्ट हो सके कि कौन-सी समस्या कब से लंबित है। अगर समाधान योग्य मामला लंबित रहेगा, तो उसे गंभीर माना जाएगा और जिम्मेदारी तय होगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!