Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

महराजगंज में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए थानों पर पहुंचे।

थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस से संबंधित शिकायतों, भूमि विवादों, राजस्व मामलों और अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। आयोजन के दौरान पुलिस अधिकारियों, राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों तथा थानाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की बातें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिन प्रकरणों का समाधान तत्काल संभव नहीं था, उनके लिए संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, थाना स्तर या अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से कार्रवाई अनिवार्य है। साथ ही भूमि विवाद सेल के जरिए राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं ताकि विवादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस विभाग ने अपील की है कि नागरिक अपनी शिकायतें थाना समाधान दिवस अथवा अन्य उपलब्ध माध्यमों के जरिए दर्ज कराएं, जिससे उनका समय पर निस्तारण संभव हो सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!