Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम, मातृशक्ति को मिला सशक्तिकरण का संदेश

Maharajganj News: नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम, मातृशक्ति को मिला सशक्तिकरण का संदेश

महराजगंज: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने श्री दुर्गा मंदिर, फरेंदा में पूजा-अर्चना कर मातृशक्ति को जागृत करने का संदेश दिया।

इसी दौरान, क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने महिलाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

मिशन शक्ति 5.0

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अक्टूबर 2020 में शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। इस अभियान का पांचवाँ चरण यानी मिशन शक्ति 5.0 20 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ से प्रारंभ किया।

इस चरण की थीम “शक्ति का पंच प्रवाह” है, जिसमें पाँच मुख्य आयाम शामिल हैं:

  1. सुरक्षा
  2. सम्मान
  3. स्वावलंबन
  4. स्वास्थ्य
  5. सशक्तिकरण

मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नवरात्र के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!