Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का एडीजी रेंज ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के कड़े निर्देश

Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का एडीजी रेंज ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के कड़े निर्देश

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को एडीजी रेंज एस. चनप्पा ने मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव व अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के साथ एकला बंधा के पास राप्ती नदी तट पर बने कृत्रिम तालाब का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो। उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक होने की संभावना रहती है, इसलिए हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए।

उन्होंने स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और पार्किंग की समुचित तैयारी करने पर जोर दिया।

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने भी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही दिए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!