Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Gorakhpur: प्रतापपुर व शेरपुर चमराह ग्राम पंचायतों की जन समस्याओं को लेकर युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur: प्रतापपुर व शेरपुर चमराह ग्राम पंचायतों की जन समस्याओं को लेकर युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर: ग्राम पंचायत प्रतापपुर एवं शेरपुर चमराह की विभिन्न जन समस्याओं और संवैधानिक अधिकारों को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन खंड विकास अधिकारी जंगल कौड़िया, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जंगल कौड़िया तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख जंगल कौड़िया श्री बृजेश यादव को सौंपा गया।

युवाओं की प्रमुख मांग रही कि संविधान के मूल्यों के अनुरूप ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की खुली बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए, ताकि आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से संवाद किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। ज्ञापन सौंपने वालों में अनुप राव, सोमनाथ चौहान, जितेंद्र गौतम, शिवेंद्र सिंह, राजवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत प्रत्याशी चंदन सिंह, चंद्र प्रकाश ओझा, राम भवन सिंह, अशोक सिंह मोनू, संतोष मनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सभी उपस्थित जनों का आयोजकों की ओर से स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। युवाओं ने भरोसा जताया कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगा तो ग्राम पंचायत स्तर पर जन भागीदारी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!