Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

सीओ कोतवाली की अध्यक्षता में तिवारीपुर थाने पर पीस कमेटी की बैठक, पर्वों की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

सीओ कोतवाली की अध्यक्षता में तिवारीपुर थाने पर पीस कमेटी की बैठक, पर्वों की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

गोरखपुर: आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से तिवारीपुर थाने पर शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आयोजन समितियों व नागरिकों से शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि डीजे पर दो से अधिक साउंड बॉक्स का प्रयोग नहीं होगा और अश्लील, राजनीतिक या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साउंड की आवाज सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय मानकों के अनुसार ही रखी जाएगी।

थाना प्रभारी तिवारीपुर पंकज कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों से अपील की कि वे अपने-अपने पंडालों की सुरक्षा के लिए वालंटियर तैनात करें। ये वालंटियर यातायात मित्र की तरह कार्य करते हुए पुलिस का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली विभाग की ओर से तारों और पेड़ों की शाखाओं को दुरुस्त कराना भी आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

बैठक में डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह, जाफरा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश पांडेय, उपनिरीक्षक रोहित साहू, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, पार्षद शाहिद अख्तर, सरवन पटेल, शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!