Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

नवरात्रि त्यौहार को लेकर कसया में मण्डलायुक्त व डीआईजी ने किया पैदल गश्त, महिलाओं को किया जागरूक

नवरात्रि त्यौहार को लेकर कसया में मण्डलायुक्त व डीआईजी ने किया पैदल गश्त, महिलाओं को किया जागरूक

कुशीनगर: नवरात्रि पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कसया क्षेत्र में मण्डलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र शिवासिम्पी चिनप्पा ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ मिलकर पैदल गश्त किया।

इस दौरान अधिकारीगण शहीद चौराहा कस्बा कसया पहुंचे और स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल भ्रमण के दौरान लोगों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है और शांति, सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

इसी क्रम में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक भी किया गया। उन्हें महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं व कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया। मौके पर पंपलेट भी वितरित किए गए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!