Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी भीषण आग, कई मजदूर बुरी तरह झुलसे, जानिए ताजा अपडेट

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी भीषण आग, कई मजदूर बुरी तरह झुलसे, जानिए ताजा अपडेट

बिजनौर: नहटौर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दस किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फैक्ट्री के आसपास धुएं का गुबार देखा गया।

मौके पर लगी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही नहटौर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में आशीष व बालेश निवासी किशनपुर भोगन और अरुण निवासी सीकरी खुर्द शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

आग बुझाते दमकल कर्मी

बताया जा रहा है कि सीकरी खुर्द के जंगल स्थित फैक्ट्री में बारूद में घर्षण होने के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की टीन शेड के टुकड़े उड़कर आसपास के खेतों में जा गिरे।

फैक्ट्री का लाइसेंस सीकरी बुजुर्ग निवासी भूदेव सिंह के नाम है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम धामपुर और एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस व अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!