Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

अयोध्या में दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

अयोध्या में दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

अयोध्या: दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मां कामाख्या घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतज़ाम करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने घाट पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से मौके पर ही संवाद कर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विसर्जन कार्यक्रम बिना किसी अव्यवस्था या दुर्घटना के सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!