Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा प्रतिमा का हुआ अनावरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पनियरा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा प्रतिमा का हुआ अनावरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महराजगंज: नगर पंचायत पनियरा में सोमवार देर शाम भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। दुर्गा मंदिर चौराहे पर श्री श्री दुर्गा पूजा युवा छात्र समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का कपाट नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोलकर भक्तों को दर्शन कराए। जैसे ही प्रतिमा के दर्शन शुरू हुए, पूरा वातावरण “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में बताया कि इस स्थल पर वर्ष 1976 से लगातार दुर्गा प्रतिमा स्थापना की परंपरा चली आ रही है। यह आयोजन सनातन संस्कृति और आस्था की अटूट परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस बार यहां 49वीं बार भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। साथ ही समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग को इस आयोजन की सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज कसौधन, कोषाध्यक्ष रवि मद्धेशिया, अंशुल जायसवाल, शिवम गुप्ता, संदीप गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कसौधन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रतिमा अनावरण के बाद भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नगर का माहौल पूरी तरह भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा है। आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उत्सव और भी भव्य रूप लेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!