Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा में नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, पंडालों और सड़कों पर बढ़ी निगरानी

पनियरा में नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, पंडालों और सड़कों पर बढ़ी निगरानी

महराजगंज: नवरात्र पर्व व दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पनियरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। क्षेत्र के सभी दुर्गा पंडालों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालु निडर होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि त्यौहार के दृष्टिगत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि धार्मिक सौहार्द या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्र के दौरान हर स्थिति पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।

पुलिस गश्त की यह सक्रियता केवल पंडालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे कस्बे और आसपास के ग्रामीण मार्गों तक फैली हुई है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल सादी वर्दी में भी भीड़ के बीच मौजूद रह रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय, पुलिस उप निरीक्षक के.जे.पी. यादव और अन्य पुलिस कर्मी विशेष गश्त में शामिल रहे। पनियरा पुलिस की यह तत्परता और मुस्तैदी यह संदेश देती है कि प्रशासन नवरात्र पर्व को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!