कुशीनगर: तहसील पडरौना में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
दोनों अधिकारियों ने उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों को टीम बनाकर मौके पर जाकर जांचें और जनता को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनकी रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को शीघ्र भेजें ताकि समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


