Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Kushinagar News: महिला से अभद्रता के आरोप में कस्बा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, एसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप

Kushinagar News: महिला से अभद्रता के आरोप में कस्बा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, एसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप

कुशीनगर: महिला से अभद्र व्यवहार के आरोप में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कस्बा चौकी इंचार्ज चंदन प्रजापति को सोमवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है, जिन्होंने संबंधित पक्षों से रिपोर्ट मांगी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को चौकी इंचार्ज सादेवेश में नगर के तिलक चौक पर अपनी कार खड़ी कर फल खरीद रहे थे। इसी दौरान एक अन्य कार का चालक हॉर्न बजाने लगा। चौकी इंचार्ज ने चालक को रोककर वाहन के कागजात मांगे।

आरोप है कि कार में सवार महिलाएं रिश्तेदारी में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रही थीं। इसी बीच चौकी इंचार्ज ने जांच के दौरान महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

घटना का वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें चौकी इंचार्ज मोबाइल हाथ में लिए अपने मातहतों को निर्देश देते दिख रहे हैं, जबकि महिला उनसे अपशब्द कहने का आरोप लगा रही है।

एसपी केशव कुमार ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन और जनसम्मान सर्वोपरि है। किसी भी अधिकारी या कर्मी द्वारा लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!