Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj: छठ पूजा को लेकर प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Maharajganj: छठ पूजा को लेकर प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

महराजगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र स्थित बलिया घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम और एसपी ने निर्देश दिया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है, वहां मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और नाव, गोताखोर तथा राहत दल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। साथ ही सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, खोया-पाया केंद्र, और आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की कि श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें ताकि यह पर्व श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!