Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

HSRP नहीं लगाई तो तैयार रहें चालान के लिए, गाजियाबाद में परिवहन विभाग का सख्त एक्शन

HSRP नहीं लगाई तो तैयार रहें चालान के लिए, गाजियाबाद में परिवहन विभाग का सख्त एक्शन

गाजियाबाद: सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए परिवहन विभाग, गाजियाबाद ने बड़ा कदम उठाया है। बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगे वाहनों के विरुद्ध जनपद में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

यह अभियान डॉ. सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद के नेतृत्व में 09 नवम्बर 2025 से जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर और हापुड़ में एक साथ चलाया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाना और ऐसे वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना है, जो सड़क दुर्घटनाओं या आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त हो सकते हैं।

डॉ. वर्मा ने बताया कि 9 से 12 नवम्बर 2025 के बीच चले विशेष अभियान के दौरान 200 से अधिक वाहनों के विरुद्ध चालान व बंदी की कार्रवाई की गई है, और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर मानक के अनुरूप आगे और पीछे दोनों ओर HSRP प्लेट शीघ्र लगवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के तहत प्रदूषण उत्सर्जित करने वाले, बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले और एनजीटी आदेशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 से अब तक 600 से अधिक प्रदूषण संबंधी चालान और 34 बिना ढके माल ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

गाजियाबाद में यह अभियान लगातार जारी है और परिवहन विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि सड़क पर बिना पहचान वाले वाहन अब नहीं बचेंगे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!