Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: ब्लॉक परिसर में विवादित भूमि पर फिर टकराए आदेश और हकीकत! कोर्ट अमीन लौटे खाली हाथ, जानिए पूरा मामला

Maharajganj News: ब्लॉक परिसर में विवादित भूमि पर फिर टकराए आदेश और हकीकत! कोर्ट अमीन लौटे खाली हाथ, जानिए पूरा मामला

महराजगंज: पनियरा ब्लॉक परिसर में विवादित भूमि को लेकर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट अमीन मौके पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे, लेकिन ब्लॉक का मुख्य गेट ताले में जकड़ा मिला। इससे कब्जा दिलाने की पूरी कार्रवाई अधर में लटक गई और कुछ देर तक प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा रहा।

पनियरा ब्लॉक में हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक परिसर में बने कुछ सरकारी भवनों से जुड़ी भूमि को लेकर लंबे समय से मुकदमा चल रहा है। कोर्ट द्वारा डिग्रीधारक को कब्जा दिलाने का आदेश जारी किया गया था। गुरुवार को कोर्ट अमीन अरविंद कुमार मिश्रा आदेश के पालन हेतु जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण मशीन भीतर नहीं जा सकी।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर और डिग्रीधारक पक्ष के बीच बातचीत हुई। वार्ता में तय हुआ कि फिलहाल मौजूद सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचाए बिना सीमांकन करते हुए खाली पड़ी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। ब्लॉक प्रमुख ने स्पष्ट किया कि भवनों में सरकारी योजनाएं संचालित हैं, जिन्हें नुकसान पहुंचाना सार्वजनिक हित में नहीं होगा।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए ही गेट बंद कराया गया था, जिसे थोड़ी देर बाद खोल दिया गया। वहीं, कोर्ट अमीन ने कहा कि अब सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही कब्जा दिलाने की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन की दिशा में यह मामला अब प्रशासनिक और कानूनी दोनों स्तरों पर संवेदनशील हो गया है। सभी की निगाहें अब अगली कार्यवाही पर टिकी हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!