गाजियाबाद: शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस आज जनपद की तीनों तहसीलों- सदर, मोदीनगर व लोनी में सम्पन्न हुआ। कुल 207 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सदर तहसील
सदर तहसील में मेरठ मंडल के मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- “शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए।”
कार्यक्रम में नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ अभिनव गोपाल, जीडीए वीसी राजेश सिंह, एसडीएम अरुण दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर तहसील
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 4 का तत्काल निस्तारण किया गया।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि- “आईजीआरएस पर प्राप्त स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का फील्ड निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।”
कार्यक्रम में एसडीएम अजीत सिंह, एसीपी मोदीनगर, तहसीलदार व पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लोनी तहसील
लोनी तहसील में एडीएम एल/ए विवेक मिश्र तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 का मौके पर निपटारा किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कुल स्थिति
तीनों तहसीलों में कुल 207 शिकायतें, मौके पर 20 का निस्तारण प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि सभी शिकायतों की प्रगति की निगरानी कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।


