Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

क्राइम ब्रांच के ऑफिस में ही रिश्वत! लाखों रुपए के साथ इंस्पेक्टर गिरफ्तार, छापेमारी ने उजागर किया चौंकाने वाला सच

क्राइम ब्रांच के ऑफिस में ही रिश्वत! लाखों रुपए के साथ इंस्पेक्टर गिरफ्तार, छापेमारी ने उजागर किया चौंकाने वाला सच

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप की करोड़ों की खेप पकड़े जाने के 17 दिन बाद ही पुलिस विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी मामले में गुरुवार देर रात क्राइम ब्रांच ने इंस्पेक्टर रमेश सिंधु को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की कीमत वाली भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की थी। इस केस के मुख्य आरोपी की जमानत कराने के लिए संतोष सिंह सामने आए थे।

जांच में खुलासा हुआ कि केस को ‘सुलझाने’ और रिपोर्ट को ‘साफ-सुथरा’ दिखाने के बदले इंस्पेक्टर रमेश सिंधु ने 4 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने टीम के साथ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

गुरुवार रात करीब 11 बजे क्राइम ब्रांच ऑफिस में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान इंस्पेक्टर की कार की डिग्गी से 4 लाख रुपए के बंडल बरामद हुए। मौके से ही आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि आगे की पूछताछ में मामले से जुड़ी और भी बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!