Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में टला बड़ा हादसा, पोल गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त, विभाग पर लापरवाही के आरोप

गाजियाबाद में टला बड़ा हादसा, पोल गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त, विभाग पर लापरवाही के आरोप

गाजियाबाद: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब प्लॉट नंबर-9 के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर सहित दो बिजली के पोल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब लोग कार्यालयों के लिए निकल रहे थे और बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में थे।

सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क किनारे खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रांसफॉर्मर का तेल सड़क पर फैलने से फिसलन का खतरा भी पैदा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये दोनों पोल लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने न तो पोल बदले और न ही उनकी मरम्मत कराई। लोगों का कहना है कि अगर वे कुछ मिनट पहले वाहनों के पास मौजूद होते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में टूटे तार, झुके पोल और ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर पहले से ही खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल नए और मजबूत पोल लगाने, ट्रांसफॉर्मर की जांच करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने राहत जताई कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न होने पर भविष्य में गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!