Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार की टक्कर ने छीन ली मजदूर की जिंदगी, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

पनियरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार की टक्कर ने छीन ली मजदूर की जिंदगी, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

महराजगंज: नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 11, गांधीनगर में रहने वाले 35 वर्षीय मजदूर राम आसरे उर्फ पन्नेलाल की बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।

हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे और वृद्ध पिता को छोड़ गया है, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।

मृतक (फाइल फोटो)

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, राम आसरे बुधवार रात करीब 8 बजे पनियरा आरकल के पास सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क किनारे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान राम आसरे ने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी इंदु देवी और पिता रामवृक्ष प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो मासूम बच्चे शिव कुमार (6), ज्योति (4) अब पिता के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं। घर की माली हालत बेहद खराब होने के कारण पड़ोसियों ने मिलकर अंतिम संस्कार के लिए चंदा इकट्ठा किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पनियरा थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना रात में ही मिल गई थी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि, “तहरीर मिलते ही कार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!