Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में SIR की रफ्तार तेज, 12.5 लाख इंडस्ट्रियल लेबर बने चुनौती, 20 BLO ने समय से पहले काम पूरा किया

गाजियाबाद में SIR की रफ्तार तेज, 12.5 लाख इंडस्ट्रियल लेबर बने चुनौती, 20 BLO ने समय से पहले काम पूरा किया

गाजियाबाद: जिले में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को गति देने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने 20-20 BLO को गोद लेकर अभियान की नियमित मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

लापरवाही पर FIR, मेहनत पर सम्मान
गुरुवार को SIR में लापरवाही बरतने वाले एक BLO के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरी ओर समय से पहले काम पूरा करने वाले BLO को सम्मानित किया जा रहा है। प्रशासन के 20 BLO ने तय समय से पहले कार्य पूर्ण कर लिया है। इनको 10 हजार रुपये का पुरस्कार और फाइव स्टार होटल में तीन दिन का वेकेशन पैकेज दिया जाएगा।

9.5 लाख मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण
डीएम के मुताबिक, गाजियाबाद में कुल 28.37 लाख से अधिक मतदाता हैं। अब तक 9.5 लाख मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। सभी विभागों को SIR में लगाया गया है और प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

12.5 लाख इंडस्ट्रियल लेबर-सबसे बड़ी चुनौती
गाजियाबाद में 12.50 लाख से अधिक इंडस्ट्रियल लेबर मौजूद हैं, जिनमें अधिकांश बिहार से हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बिहार में ही वोट रखना चाहते हैं, जो SIR के दौरान चुनौती बन रहा है।

प्रशासन विभिन्न इंडस्ट्री एसोसिएशन, रेहड़ी पटरी यूनियन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार संगठनों से समन्वय स्थापित कर रहा है, ताकि सभी श्रमिकों तक पहुंच बनाई जा सके।

राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे बूथ लेवल एजेंट (BLA) को सक्रिय करने का अनुरोध किया गया है, जिसे सभी दलों ने स्वीकार कर लिया है।

वीकेंड पर विशेष अभियान
मिसिंग वोटर्स को लेकर शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। BLO अपने-अपने बूथों पर और क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिसिंग वोटर्स की सूची प्रदर्शित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का फॉर्म भरवाया जा सके।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!