Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

बुलंदशहर में खुरपका-मुँहपका का कहर, छह पशुओं की मौत, गांव में हड़कंप, टीकाकरण में जुटी विभागीय टीम

बुलंदशहर में खुरपका-मुँहपका का कहर, छह पशुओं की मौत, गांव में हड़कंप, टीकाकरण में जुटी विभागीय टीम

बुलंदशहर: ग्राम बलरामपुर (ऊंचागांव) में खुरपका-मुँहपका की बीमारी ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी। 27 नवंबर को ग्राम प्रधान ने पशु विभाग को सूचना दी कि कई पशु अचानक बीमार पड़ गए हैं। जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सालय ऊंचागांव की टीम गांव में पहुंची और बीमार पशुओं का उपचार शुरू किया।

पशु विभाग ने मंगलवार को बताया कि 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर के बीच छह पशुओं की मौत हो चुकी है। हालांकि, विभागीय टीम ने आज पूरे गांव में स्वास्थ्य जांच की और कुल 34 बीमार पशुओं का उपचार किया। अब तक 900 से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और शेष का टीकाकरण लगातार जारी है।

पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कई ग्रामीणों ने अपने पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया, जिससे बीमारी तेजी से फैल रही थी। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि बीमारी अब नियंत्रित अवस्था में है, लेकिन ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग की टीम लगातार निगरानी और टीकाकरण अभियान जारी रखे हुए है, ताकि बाकी पशु सुरक्षित रहें।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!