Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल, मची चीख़-पुकार

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल, मची चीख़-पुकार

गाजियाबाद: गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब हल्द्वानी से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस वेव सिटी हाइवे के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

यह घटना हाईटेक कॉलेज के समीप सर्विस रोड के पास हुई। बस में कुल 41 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएँ और पुरुष दोनों शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस, वेव सिटी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वेव सिटी की एसीपी प्रिया पटेल ने बताया कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। पूछताछ में ड्राइवर ने खुद स्वीकार किया कि हाईवे पर चढ़ते समय उसे नींद आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

एसीपी ने बताया कि बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर लंबे सफर में ड्राइवर की सतर्कता के महत्व को उजागर करता है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!