Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Bulandshahr News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण

Bulandshahr News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण

बुलंदशहर: शासन के निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना गुलावठी परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों ने राहत की सांस ली। शेष लंबित मामलों में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा प्रशासन आमजन के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

error: Content is protected !!