Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

कुशीनगर में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, शिकायतों पर सख्त निर्देश

कुशीनगर में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, शिकायतों पर सख्त निर्देश

कुशीनगर: खड्डा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिससे प्रशासनिक अमला पूरे दिन सक्रिय नजर आया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। भूमि विवाद, रास्ता, पैमाइश, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की अधिकता रही। जिलाधिकारी ने सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना आवश्यक है, उन प्रकरणों में संपूर्ण रिपोर्ट लगाकर शीघ्र संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक भटकना न पड़े।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का शीघ्र और न्यायपूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। समाधान दिवस से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उम्मीद मजबूत होती दिखाई दी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!