Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जानिए कितनी शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जानिए कितनी शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

गाजियाबाद: शासनादेश के अनुरूप माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश पर जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों सदर, मोदीनगर एवं लोनी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अरुण दीक्षित, नगर निगम, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर तहसील में एसडीएम अजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 03 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

लोनी तहसील में संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसील, पुलिस व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

author

Related Articles

error: Content is protected !!