Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

जनसुनवाई में सख्त हुए एसपी सोमेंद्र मीना, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नही, थाना प्रभारियों को जवाबदेही के निर्देश

जनसुनवाई में सख्त हुए एसपी सोमेंद्र मीना, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नही, थाना प्रभारियों को जवाबदेही के निर्देश

महराजगंज: जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सक्रिय पहल की है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर से संभव है, उन्हें थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक ढंग से निस्तारित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और पीड़ितों से संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनविश्वास को मजबूत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!