Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

डिबाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 55 वर्षीय महिला की मौत, पति सदमे में

डिबाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 55 वर्षीय महिला की मौत, पति सदमे में

बुलंदशहर: डिबाई नगर क्षेत्र में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बैलोंन निवासी कल्लू खान अपनी पत्नी सायरा (55) को दिखाने के लिए स्कूटी से भीमपुर दोराहा स्थित अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वे महादेव चौराहे से पहले पहुंचे, तभी पास से गुजर रहे एक ट्रक से स्कूटी का हैंडल अचानक टकरा गया। टक्कर के कारण स्कूटी असंतुलित हो गई और पीछे बैठी सायरा ट्रक के नीचे आ गई।

हादसा इतना भीषण था कि सायरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्त चौराहों और मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

error: Content is protected !!