Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

हाथ-ठेली और फुटपाथ व्यापारियों के लिए खुशखबरी, पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलेगा लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया

हाथ-ठेली और फुटपाथ व्यापारियों के लिए खुशखबरी, पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलेगा लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया

बुलंदशहर: केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) के अंतर्गत हाथ-ठेली, फुटपाथ एवं फेरी लगाने वाले छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार के लिए आसान ऋण (लोन) उपलब्ध कराया जा रहा है।

कैंप में आए व्यापारी

इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद शिकारपुर कार्यालय परिसर में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत लोन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अधिशासी अधिकारी सुश्री नीतू सिंह द्वारा पात्र पाए गए 05 स्ट्रीट वेंडर्सों को प्रथम चरण के लोन के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत वेंडर्सों को चरणबद्ध तरीके से लोन दिया जा रहा है। पहले चरण में ₹15,000, दूसरे चरण में ₹25,000 तथा तीसरे चरण में ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगला लोन तभी मिलेगा जब पहले लिए गए ऋण का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा।

कैंप के दौरान अधिशासी अधिकारी ने उपस्थित लोगों को पीएम सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्ट्रीट वेंडर्सों की सुविधा के लिए यह लोन कैंप प्रत्येक सप्ताह बुधवार और गुरुवार को अग्रिम आदेश तक नियमित रूप से लगाया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा हाथ-ठेली एवं फुटपाथ व्यापारी योजना से जुड़कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

Related Articles

error: Content is protected !!