नई दिल्ली: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदते समय डिजाइन में कुछ अलग और फीचर्स में दमदार विकल्प तलाश रहे हैं, तो Lava का यह फोन आपके लिए खास हो सकता है। भारत का मूल ब्रांड Lava का दो स्क्रीन वाला 5G स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 5G इस समय Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। सीमित बजट में प्रीमियम फील देने वाला यह फोन अब पहले से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

जानिए Amazon की लेटेस्ट डील
Lava Blaze Duo 5G को कंपनी ने भारत में 6GB और 8GB रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब Amazon पर यही वेरिएंट 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
इसके अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा उठाने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। ऐसे में इस स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 15,999 रुपये रह जाती है। यह फोन Arctic White और Celestial Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
दो स्क्रीन वाला प्रीमियम लुक
Lava Blaze Duo 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है। फोन में आगे की तरफ 6.67-इंच का Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, पीछे की तरफ 1.58-इंच की सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिस पर नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और अन्य जरूरी जानकारी देखी जा सकती है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर दोनों दमदार
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7025 (6nm) प्रोसेसर पर काम करता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए सक्षम माना जाता है। फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर चलता है और कंपनी ने इसे Android 15 अपडेट देने की पुष्टि भी की है।
कैमरा और बैटरी
Lava Blaze Duo 5G में फोटोग्राफी के लिए 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
आधुनिक कनेक्टिविटी और सुरक्षा सिस्टम
इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
क्या यह फोन आपके लिए सही है?
अगर आप यूनिक डिजाइन, डुअल डिस्प्ले, 5G सपोर्ट और AMOLED स्क्रीन वाला स्मार्टफोन कम बजट में चाहते हैं, तो Lava Blaze Duo 5G इस समय एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है।


