Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj: टूटी पुलिया की रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों की मांग- तत्काल मरम्मत न हुई तो होगा आंदोलन

Maharajganj: टूटी पुलिया की रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों की मांग- तत्काल मरम्मत न हुई तो होगा आंदोलन

महराजगंज: विकास खण्ड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेहुअना से होकर गुजरने वाली दुबौली राजवाहा पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट जाने से आमजन की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पुलिया का एक हिस्सा रेलिंग सहित नहर में गिर चुका है, जिससे यह मार्ग बेहद जोखिम भरा हो गया है।

बढ़ी दुर्घटना की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त पुलिया से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। यही मार्ग ग्राम पंचायत धनखरी, मौलागंज, सोनबरसा, अनन्तपुर, पीपरा खुर्द, सुचितपुर बघौना और तेंदुअहिया सहित कई गांवों को पनियरा से जोड़ता है। रेलिंग टूटने के बाद दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए यह पुलिया किसी खतरे से कम नहीं रह गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे और बरसात के समय यहां हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जनहानि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना से पहले पुलिया की रेलिंग का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए।

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है और जल्द ही पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!