Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास, रक्तदान एवं मेडिकल कैम्प बना आकर्षण का केंद्र

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास, रक्तदान एवं मेडिकल कैम्प बना आकर्षण का केंद्र

गाजियाबाद: आमजन को कानून, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर त्वरित लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला न्यायालय परिसर, गाजियाबाद में मेगा/वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सिंह रावत, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद ने की। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं विभागीय स्टॉलों का फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अनेक न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

योजनाओं की जानकारी, मौके पर लाभ

शिविर में कृषि, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रम, पंचायतराज, शिक्षा, उद्योग, बैंकिंग, पुलिस, कारागार, विद्युत, कौशल विकास, पशुपालन, नेडा, डूडा, पोस्टल सहित अनेक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। यहां आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, चेक तथा प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

न्यायाधीश का संदेश

जनपद न्यायाधीश विनोद सिंह रावत ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब सही जानकारी समय पर जरूरतमंदों तक पहुँचे। उन्होंने विशेष रूप से वित्तीय और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों से आगे आकर योजनाओं का लाभ लेने और मिली जानकारी को दूसरों तक पहुँचाने की अपील की।

स्वास्थ्य सेवाएं भी रहीं आकर्षण

शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनीलदत्त एवं डायरेक्टर राधिका राजपूत के सहयोग से स्वास्थ्य जांच व दवाओं का वितरण किया गया। कई न्यायिक अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का संदेश दिया।

सामूहिक सहभागिता से सफल आयोजन

शिविर की सफलता में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल, पैरा लीगल वॉलंटियर्स तथा विभिन्न लॉ कॉलेजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कर मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का सफल समापन किया गया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!