Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj: रतनपुर गांव में फिर निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाकर रोहिन नदी में छोड़ा

Maharajganj: रतनपुर गांव में फिर निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाकर रोहिन नदी में छोड़ा

महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनपुर के टोला मोतीपुर में मंगलवार को एक बार फिर अजगर सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रोहिन नदी के समीप स्थित होने के कारण गांव में बीते कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार को अजगर निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद अजगर को रोहिन नदी में छोड़ दिया गया, जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली।

इस रेस्क्यू अभियान में गिरीश चंद्र साहनी, पिंटू साहनी, सन्नी चौधरी, रवि साहनी, विकास साहनी, शिवमोद चौधरी, शिवा जायसवाल, अमन चौधरी, जितेंद्र बरुण सहित कई ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

ग्रामीणों का कहना है कि रोहिन नदी के किनारे बसे होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में सांपों का निकलना आम हो गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर चिंता बनी रहती है।

वहीं इस संबंध में उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि उनके पास अजगर निकलने की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!