Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

ठंड में राहत की सौगात: शिकारपुर तहसील सभागार में जरुरतमंदों को बांटे गए कंबल, देखिये सुशासन की सुंदर तस्वीर

ठंड में राहत की सौगात: शिकारपुर तहसील सभागार में जरुरतमंदों को बांटे गए कंबल, देखिये सुशासन की सुंदर तस्वीर

बुलंदशहर: शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मंगलवार को शिकारपुर तहसील सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तहसील क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा तथा तहसीलदार गौरव बिश्नोई की उपस्थिति में लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से लगभग 150 जरूरतमंद महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को कंबल उपलब्ध कराए। कंबल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत की झलक दिखाई दी। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी है और ठंड के इस कठिन समय में किसी भी पात्र व्यक्ति को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।

उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिन पात्र लाभार्थियों को कंबल नहीं मिल सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। लेखपालों और ग्राम प्रधानों के माध्यम से गांवों में कंबल भिजवाकर उनका वितरण किया जाएगा। वहीं तहसीलदार गौरव बिश्नोई ने कहा कि कंबलों की अतिरिक्त मांग शासन को भेज दी गई है और जल्द ही नई खेप प्राप्त होते ही शेष लाभार्थियों को भी कंबल वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पहासू नायब तहसीलदार अक्षय दहिया, शिकारपुर नायब तहसीलदार मरियम खातून, कानूनगो नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, रजिस्टार मुकेश कुमार, लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार सहित अनेक राजस्व कर्मचारी एवं लेखपाल मौजूद रहे। यह आयोजन प्रशासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

Related Articles

error: Content is protected !!