Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj: आमने-सामने की टक्कर बनी काल, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Maharajganj: आमने-सामने की टक्कर बनी काल, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली के पास स्थित एक तिराहे पर सोमवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहम्मदा निवासी 60 वर्षीय मार्कण्डेय प्रसाद अपनी बेटी रीतू और उसकी मासूम बच्ची के साथ स्कूटी से पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। वे अपनी बेटी के ससुराल से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बभनौली स्थित तिराहे के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

बाइक सवार की पहचान ग्राम पंचायत बैजूडेहरा निवासी 25 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों लोग और बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से एम्बुलेंस बुलाकर दोनों गंभीर रूप से घायल पुरुषों को पीएचसी पनियरा पहुंचाया गया, जबकि महिला रीतू और उसकी बच्ची को पास के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। पीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद मार्कण्डेय प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार सूरज की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस मामले में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!