Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

सेवतरी गांव में महीनों से नहीं हुई सफाई, सफाईकर्मी न होने का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण, प्रशासन बेखबर

सेवतरी गांव में महीनों से नहीं हुई सफाई, सफाईकर्मी न होने का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण, प्रशासन बेखबर

महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवतरी में लंबे समय से सफाईकर्मी की तैनाती न होने के कारण गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सेवतरी गांव और टोला परसा में नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी जमा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षों से नहीं हुई गांव में सफाई

गांव की अधिकांश नालियां जाम हो चुकी हैं। गंदगी के कारण मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। नालियों से उठती दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है और हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं।

ग्रामीण प्रंकित त्रिपाठी, विजय, संदीप, शैलेश साहनी, कृष्णा साहनी, प्रदीप यादव, राजकुमार, रामप्रसाद, पिंटू, अजय, मोहन, मुरली, राजेन्द्र, विरेंद्र सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई महीनों से गांव में कोई भी सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है। नियमित सफाई न होने से गांव में गंदगी का अंबार लगा है और स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।

इस संबंध में पंचायत सहायक विकास अधिकारी रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि रोस्टर व्यवस्था के तहत शीघ्र ही गांव में सफाई कार्य कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी रूप से सफाईकर्मी की तैनाती कर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे गांव को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!