Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

खिलाड़ियों की सुविधाओं में होगा बड़ा इजाफा, CDO की अध्यक्षता में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

खिलाड़ियों की सुविधाओं में होगा बड़ा इजाफा, CDO की अध्यक्षता में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

गाजियाबाद: जनपद में खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अभिनव गोपाल ने की। बैठक में खेल अवसंरचना के विकास, आय के संसाधन बढ़ाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समिति की आय बढ़ाने को लेकर जिम में संचालित स्विमिंग पूल के पंजीकरण शुल्क तथा आबकारी विभाग से जारी शराब लाइसेंस से प्राप्त धनराशि समिति के खाते में जमा कराने के निर्देश क्रीड़ा अधिकारी को दिए गए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

स्टेडियम परिसर में लगी हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत नगर निगम द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए, जबकि दो नई हाई मास्ट व फ्लड लाइट सांसद निधि से लगवाने की योजना बनाई गई। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु एथलेटिक्स, क्रिकेट, नेटबॉल, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग के खेल उपकरण उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष दिसंबर माह में दिव्यांग बालक-बालिका खिलाड़ियों की विशेष प्रतियोगिता आयोजित करने, जूडो व कुश्ती के प्रशिक्षकों की नियुक्ति तथा एनसीईआरटी द्वारा निर्मित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल का आरक्षण शुल्क दो घंटे के लिए ₹2000 निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। बैडमिंटन शौकिया खिलाड़ियों से ₹500 प्रतिमाह शुल्क लेने पर भी सहमति बनी।

बैठक में स्टेडियम के रखरखाव हेतु पाइपलाइन, ग्रास कटर मशीन, साउंड सिस्टम, स्विमिंग पूल में महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों की नियुक्ति तथा कार्यालय व अन्य सुविधाओं की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पप्पू पहलवान, डीएफओ ईशा तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!