Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

लखनऊ अग्निकांड के दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए रामपुर में सामूहिक प्रार्थना, नर्मदेश्वर मंदिर में हुआ हवन

लखनऊ अग्निकांड के दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए रामपुर में सामूहिक प्रार्थना, नर्मदेश्वर मंदिर में हुआ हवन

रामपुर: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में रविवार को हवन और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना भी की गई।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार और पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार ने हवन में आहुति देकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह गहरा दुःख सहने का संबल दें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि लखनऊ की यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। इस हादसे ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और दिवंगतों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रार्थना सभा के दौरान मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, पुजारी वेदराम, पवन कुमार और चैनसुख गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!