Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

प्रेमानंद महाराज को किडनी इस वजह से देना चाहते थे राज कुंद्रा, बड़ी वजह का किया खुलासा

प्रेमानंद महाराज को किडनी इस वजह से देना चाहते थे राज कुंद्रा, बड़ी वजह का किया खुलासा

Raj Kundra React On Premanand Maharaj: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उन्हें अपनी किडनी देने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन अब राज कुंद्रा ने इसकी असली वजह बताई है कि आखिर वह ऐसा क्यों करना चाहते थे।

Raj Kundra React On Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के बॉलीवुड में भी कई भक्त हैं जो उन्हें पूरी श्रद्धा और भाव से मानते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनके मुरीद हो गए। राज कुंद्रा ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट करने तक की बात कह दी थी, जिसके जवाब में प्रेमानंद महाराज ने मना कर दिया और कहा कि जब तक वह जिंदा हैं ऐसे ही रहेंगे। इस वजह से राज कुंद्रा की काफी आलोचना भी हुई। मगर अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनका मन ऐसा करने का क्यों हुआ था। इसके पीछे कि असली वजह क्या थी।

राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज और किडनी को लेकर की बात

राज कुंद्रा खुद एक बड़े बिजनेसमैन हैं वह अक्सर कई इवेंट में नजर आते हैं। ऐसे में अब राज कुंद्रा ने ‘फिल्मीज्ञान’ को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने बताया, “मैं बहुत लंबे समय से एक आध्यात्मिक गुरु को फॉलो कर रहा था। दरअसल, पिछले दो सालों से, मैं प्रेमानंद जी के मैसेज को रीपोस्ट कर रहा हूं और मुझे मौका मिला। वह एक दिन में सिर्फ 50 से 60 लोगों से ही मिलते हैं और यहां आने के लिए करीब एक साल की वेटिंग लिस्ट होती है। इसलिए हमें एक मौका मिला, जहां शिल्पा और मैं उनसे मिलने जा सके और ये मेरी लाइफ का ये सबसे शानदार दिन था।”

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!