Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Hockey Asia cup 2025: भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप का खिताब, वर्ल्डकप 2026 के लिए भी किया क्वालीफाई

Hockey Asia cup 2025: भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप का खिताब, वर्ल्डकप 2026 के लिए भी किया क्वालीफाई

Men’s Hockey Asia Cup 2025 Final: राजगीर के स्पोर्स क्लब में रविवार को खेले गए हॉकी मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया।

IND vs KOR, Men’s Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबला में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्डकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। टीम इंडिया ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची लेकिन खिताबी मुकाबले में युवा और अनुभव से मिलकर बनी भारतीय टीम के सामने 5 बार की एशियन चैंपियन साउथ कोरिया हार गई।

सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में दागा गोल

हरमनप्रीत सिंह ने सुखजीत को पहले ही मिनट में कोरिया के डी के अंदर एक पास दी। साउथ कोरिया की टीम अभी अपनी डिफेंस को सजा भी नहीं पाई थी, उससे पहले भारत ने गोल दाग दिया। इसके बाद 7वें मिनट में मनदीप सिंह के सामने साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने खतरनाक तरीके से हॉकी घुमाई जिसकी वजह से भारत को पनल्टी स्ट्रॉक मिला और जुगराज सिंह ने गोल करने में असफल हो गए और भारत की बढ़त 1-0 ही रही।

इसके बाद पहले क्वार्टर तक भारतीय टीम लगातार चढ़कर खेली तो दूसरी ओर साउथ कोरिया की टीम डिफेंस पर चली गई। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 1-0 से आगे रहीष दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने फिर से दमदार शुरुआत की। इस क्वार्टर में भी कोरिया डिफेंस करती नजर आई तो हरमनप्रीत सिंह की टीम लगातार आक्रमण कर रही थी। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने एक और गोल दागा और भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम में टीम इंडिया 2-0 से बढ़त के साथ ब्रेक पर गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!