महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष शर्मा की स्वीकृति के अनुसार पनियरा ब्लॉक में तैनात अरुण ठाकुर के स्थान पर मनोज गुप्ता को पंचायत सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीँ अब अरुण ठाकुर को बृजमनगंज ब्लाक में भेजा गया है। यह नियुक्ति 20 सितंबर 2025 को स्वीकृत हुई और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें: Crime in Maharajganj: कोल्हुई में खूनी झड़प, पैसों के लेन-देन में डंपर चालक की हत्या, जानिए पूरा मामला
सरकारी आदेश के अनुसार, मनोज गुप्ता को अपने कलस्टर तालिका के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों का चार्ज तुरंत ग्रहण करना होगा। इसके साथ ही उन्हें शासन की प्राथमिकता के अनुसार समयबद्ध रूप से सभी शासकीय कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में बुझ गया महराजगंज शिक्षा जगत का चमकता सितारा, तेज रफ़्तार वाहन ने छीन ली जिंदगी
अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, पंचायत सचिव का मुख्यालय कलस्टर होगा, और यहां उनकी नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव को एक सप्ताह के भीतर चार्ज हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि पूर्व सचिव द्वारा चार्ज/अभिलेख का हस्तांतरण समय पर नहीं किया गया, तो नियमानुसार अनुशासनिक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।


