Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज में बड़ा सड़क हादसा, तीन सरकारी बसें आपस में टकराई, मची चीख-पुकार

महराजगंज में बड़ा सड़क हादसा, तीन सरकारी बसें आपस में टकराई, मची चीख-पुकार

महराजगंज: जनपद में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अगया पुल पर शुक्रवार की सुबह भारी बरसात के बीच तीन सरकारी बसों की आमने-सामने और पीछे से टक्कर ही गई है। जिसमें दर्जनों यात्री घायल हो गए है। इनमें करीब 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी बस से भिड़ गई। इसी बीच पीछे से आ रही तीसरी बस भी तेज रफ्तार में आकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि दो बसें ओवरटेक की कोशिश में थीं, जिसके चलते यह भीषण टक्कर हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में लगभग 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 25 से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को बसों से बाहर निकालने के साथ प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!