Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

पनियरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ संग मिलकर की परिसर की साफ-सफाई

पनियरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ संग मिलकर की परिसर की साफ-सफाई

महराजगंज: भारत सरकार के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव के आदेशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि गांव, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देंगे।

इसी क्रम में बुधवार को पनियरा ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पनियरा, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश सिंह, पूर्व प्रमुख जय नाथ सिंह व प्रधान श्याम सुंदर वर्मा ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की।

इस मौके पर वीडियो पंचायत गुड्डू प्रसाद भी मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!