Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

IPS Transfer in UP: आइएएस अफसरों के बाद योगी सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

IPS Transfer in UP: आइएएस अफसरों के बाद योगी सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर अब भी जारी है। योगी सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इससे पहले मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें एक डीआईजी और एक एसपी भी शामिल हैं।

तबादलों की सूची

देव रंजन वर्मा: डीआईजी प्रशिक्षण निदेशालय

डॉ. सतीश कुमार: डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध

अभिजीत कुमार: एसपी ग्रामीण मेरठ

अतुल श्रीवास्तव: डीसीपी कानपुर कमिश्नरेट

ममता रानी चौधरी: डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट

शैलेंद्र कुमार सिंह: डीसीपी नोएडा कमिश्नरेट

त्रिगुण बिसेन: डीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट

सरकार के इस कदम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!