Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज में भक्ति और आस्था का संगम, पूर्वांचल के प्रमुख उद्योगपति श्रीनरायन सिंह ने विश्वकर्मा पूजा पर किया भव्य आयोजन

गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज में भक्ति और आस्था का संगम, पूर्वांचल के प्रमुख उद्योगपति श्रीनरायन सिंह ने विश्वकर्मा पूजा पर किया भव्य आयोजन

संतकबीरनगर: पूर्वांचल की औद्योगिक और राजनीतिक दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रमुख उद्यमी, गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के डायरेक्टर एवं गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भावी एमएलसी प्रत्याशी श्रीनरायन सिंह कौशिक ने भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भव्य आयोजन कर एक नई मिसाल पेश की है।

पूजन-अर्चन का आयोजन गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के पशु आहार प्लांट और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स केमिकल प्लांट परिसर में हुआ। प्रातः से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंडित आचार्य के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री कौशिक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्योग जगत के साथ-साथ क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

पूजन-अर्चन के बाद आयोजित विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीनारायन कौशिक के बड़े भाई कैलाशपति सिंह, बी.एल. गुप्ता, सूर्यभान सिंह, अमित राय, अनिल मोहन श्रीवास्तव, आनंद सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन सिंह, आंजनेय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर श्रीनारायन कौशिक ने संदेश दिया कि भगवान विश्वकर्मा केवल उद्योग-धंधों के ही देवता नहीं, बल्कि मेहनतकश वर्ग और निर्माण जगत के प्रेरणास्रोत भी हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि श्रीनारायन कौशिक लगातार औद्योगिक निवेश और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलें कर रहे हैं। यही कारण है कि वे एक सशक्त और लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहे हैं। गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उनके एमएलसी प्रत्याशी बनने की चर्चा ने इस आयोजन को और भी खास महत्व प्रदान किया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!