लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही विशेष महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं, जो चराचर जगत की आदि शक्ति के रूप में विद्यमान हैं।
इनके अनंत स्वरूप हैं, किंतु नौ प्रमुख रूपों में नवदुर्गा बनकर आदि शक्ति मानवता पर अपनी करुणा और शक्ति की वर्षा करती हैं।
सीएम योगी ने आगे कहा कि वर्ष में दो बार आने वाला नवरात्रि पर्व मातृशक्ति के प्रति भारतीय समाज की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।


