गोरखपुर: अनुकंपा के आधार पर स्थानांतरण के उपरांत प्रभारी एसआई जयशंकर दुबे को रविवार को गोरखपुर से भावभीनी विदाई दी गई। अवकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में सहकर्मी और कर्मचारी समारोह में पहुँचे और अपने प्रिय अधिकारी को नम आँखों से विदा किया।
सहकर्मियों ने बताया कि जयशंकर दुबे ने कार्यकाल के दौरान अनुशासन और कार्यकुशलता से संगठन को मजबूत किया। वे कर्मचारियों के बीच सौहार्द और पारिवारिक वातावरण बनाने में हमेशा अग्रणी रहे। उनकी सहजता और सहयोगी स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय बने रहे।
विदाई समारोह में एसआई रघुनंदन त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, हेड कांस्टेबल सोयब अली, मोहम्मद फिरोज, सुरेन्द्र, प्रवीन मिश्रा, आरक्षी अंगद यादव, मनीष यादव, महिला आरक्षी पूजा यादव, अंशु सिंह, दिव्या पांडेय, उर्वशी, प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर भावुक होकर जयशंकर दुबे ने कहा, “गोरखपुर में मेरा कार्यकाल अविस्मरणीय रहा। आप सभी ने मुझे परिवार जैसा स्नेह और सहयोग दिया। यहाँ से विदा लेना आसान नहीं है, लेकिन गोरखपुर और यहाँ के साथियों की यादें हमेशा दिल में रहेंगी।”


