Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

पनियरा में सपा की पीडीए बैठक, सुमन ओझा ने सरकार पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

पनियरा में सपा की पीडीए बैठक, सुमन ओझा ने सरकार पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

महराजगंज: पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल में रविवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सपा नेत्री एवं पूर्व प्रत्याशी सुमन ओझा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट से त्रस्त है। ओझा ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिल रही है और भविष्य में “रिचार्ज प्रणाली” लागू कर लोगों को अंधेरे में धकेलने की साजिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने कोटेदारों के जरिए मिलने वाला केरोसिन तेल भी बंद कर दिया, जिससे गरीब परिवार और अधिक परेशान हैं।

बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बिना काम सड़कों पर भटक रहा है। लगभग हर भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने समाजवादी सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है।

महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से जनता की जेब खाली हो चुकी है, जबकि विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 2027 में सपा की सरकार बनाकर जनता अपने अधिकारों और सुविधाओं को पुनः प्राप्त कर सकती है।

कार्यक्रम में युवा सपा नेता हुसेंद्र यादव ने भी पार्टी की नीतियों को जनता के बीच रखा। इस मौके पर विशाल ओझा, राजेश्वर तिवारी, अजय प्रताप सिंह, सनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। बैठक के जरिए सपा ने पनियरा विधानसभा में आगामी चुनावों के लिए ‘पीडीए’ समीकरण को मजबूत करने का संदेश दिया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!